*सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगी अटल जयंती, मुख्यमंत्री होंगे शामिल*
रायपुर ।अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने एवं अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे, उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 10 बजे अवंती विहार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे जहां पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात कवि हृदय अटल जी की कविता का पाठ स्कूली बच्चों द्वारा किया जाएगा।
श्री राठी ने बताया कि इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
