गुरु गोविंद सिंह वॉर्ड क्रमांक 29 से कांग्रेस पार्टी से देव दीवान कुर्रे का पार्षद प्रत्याशी के लिए प्रबल दावेदारी, मीडिया सर्वे के अनुसार 9 कांग्रेस तथा 17 बीजेपी के प्रत्याशी टिकट को लेकर जोर आजमाइश में लगे…
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव तारीख के ऐलान की अधिसूचना आज निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता में घोषणा की जाएगी:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में सभी राजनैतिक पार्टी के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पार्षद प्रत्याशी के टिकट को लेकर अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, फिर चाहे वो कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि हो सभी में अपने अपने वार्डों से पार्षद प्रत्याशी के टिकट को लेकर होड़ मची हुई है।

गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 की बात करें तो यहां वर्तमान में कांग्रेस से पुरुषोत्तम बेहरा पार्षद हैं, तो वही इस बार के पार्षद चुनाव में कांग्रेस पार्टी से युवा नेता देव दीवान कुर्रे अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि मुकाबला इन दोनों प्रत्याशियों पर ही रहेगा, लेकिन अभी राजनीतिक पार्टियों ने पार्षद प्रत्याशियों के टिकट वितरण को लेकर अपने पत्ते नही खोले हैं। वर्तमान पार्षद के कार्यकाल को लेकर क्षेत्रिय वार्ड निवासियों का कुछ कामों को लेकर खामियां भी जताई जा रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी से देव दीवान कुर्रे जो एल्डरमैन भी हैं उनके ऊपर भी वॉर्डवासियों में एक भरोसा भी दिखाई देता नजर आ रहा है।
मीडिया के किए गए सर्वे के अनुसार इन दोनों पार्टियों के जनप्रतिनिधियों पर ही सबकी निगाहें लगी हुई हैं, सर्वे के दौरान देव दीवान कुर्रे को लेकर वार्ड निवासियों का कहना है कि इस बार वे नए चेहरे को मौका देना चाह रही है, जिसमें कांग्रेस नेता देव दीवान कुर्रे पर भरोसा जताते देखा जा रहा है, देव दीवान कुर्रे युवा नेता हैं तथा सतनामी समाज में एक बड़ा चेहरा भी हैं, एल्डरमैन के रूप में देव दीवान कुर्रे के कार्यकाल को लेकर श्रेत्र के निवासियों का कहना है कि देव दीवान कुर्रे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं और जो भी मूलभूत समस्या वार्ड में हैं उसे लेकर भी देव सक्रिय रहते हैं और तत्काल ही समस्याओं का निराकरण उनके द्वारा किया जाता है। माना यह भी जा रहा है कि इन दोनों जनप्रतिनिधि पर ही सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सभी वर्ग के स्थानीय निवासियों से कांग्रेस पार्टी से किसे टिकट दिया जाना चाहिए पूछा गया तो सबका भरोसा भी कांग्रेस पार्टी से देव दीवान कुर्रे का नाम ही प्रबल दावेदार के रूप में बताया गया क्योंकि वह एक युवा और सक्रिय नेता हैं।

स्थानीय निवासियों से पूछे जाने पर उनका कहना है कि कि कांग्रेस पार्टी से अगर टिकट दिया जाए तो उनके जुबां पर भी कांग्रेस पार्टी से देव दीवान कुर्रे की ही प्रबल दावेदारी पार्षद प्रत्याशी के लिए जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि वार्ड में अव्यवस्था को लेकर भी देव दीवान कुर्रे सक्रिय रहते हैं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी उनके द्वारा त्वरित निराकरण किया जाता है।
सर्वे के अनुसार यह बात भी सामने आई है कि इस वर्ष नगरीय निकाय चुनाव गुरु गोविंद सिंह वॉर्ड क्रमांक 29 से कांग्रेस पार्टी से 9 प्रत्याशी तथा भाजपा से 17 उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन अभी तक किसी राजनैतिक पार्टी द्वारा अभी यह तय नहीं हो पाया है कि किसे मौका दिया जाएगा।
इन अटकलों के बीच यह देखना गौरतलब होगा कि राजनैतिक पार्टी द्वारा किसे इस वर्ष के नगरीय निकाय चुनाव में टिकट दिया जाएगा, क्योंकि वार्ड क्रमांक 29 गुरुगोविंद सिंह से दोनों ही मुख्य पार्टी कांग्रेस और बीजेपी से प्रत्याशियों की लंबी चौड़ी फहरिस्त बताई जा रही है। फिलहाल आज नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव तारीख के ऐलान की
अधिसूचना निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता में घोषणा करने की जानकारी सामने आई है।
रायपुर सड्डू महात्मा गांधी वॉर्ड क्र.8 से भाजपा नेत्री सोनिया साहू की प्रबल दावेदारी:
