Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*24/01/2025*

*AAP ने जारी की बिलासपुर, जगदलपुर और कोरबा महापौर प्रत्याशियों की सूची*

रायपुर, 24/01/2025। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए सभी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश महासचिव वदूद आलम द्वारा जारी सूची में बिलासपुर, जगदलपुर और कोरबा नगर निगमों के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम बिलासपुर से खगेश चंद्राकर, नगर निगम जगदलपुर से समीर खान और नगर निगम कोरबा से लखनी साहू को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद कटघोरा से प्रकाश दास महंत, नगर पालिका परिषद महासमुंद से पंकज साहू, नगर पंचायत बसना से अमरीन निगरानी, नगर पालिका परिषद कांकेर से मोहन कुमार सेनापति तथा नगर पंचायत कुरुद से विनोद सचदेव को अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी घोषित किया गया है। साथ ही आज अनेक नगर निगमों के पार्षद प्रत्याशियों की भी सूची जारी की गयी है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी का कहना है कि प्रदेश में नगरीय निकायों में हमारी पार्टी इस बार मजबूती से चुनाव लड़ रही है और इन चुनावों में हमारे अनेक साथी जीतकर आएंगे। प्रदेश सरकार धरातल पर कार्य नहीं कर पा रही है सिर्फ घोषणा और विज्ञापन के बल पर चल रही है जिससे छत्तीसगढ़ की जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और अन्य विकल्प तलाश कर रही है इस बार आम आदमी पार्टी को जनता का पूरा सहयोग मिलेगा और नगरीय निकाय, पंचायत और त्रि स्तरीय चुनाव में पार्टी बड़ी संख्या में जीत दर्ज करेगी।

आम आदमी पार्टी के महासचिव वदूद आलम जी ने बताया कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में पद के लिए अनेक दावेदारों ने अपनी दावेदारी की है जिस पर पार्टी की प्रक्रियानुसार और जनता की राय देखकर सूची जारी की जा रही है। निश्चित ही इस बार के चुनावों में आम आदमी पार्टी अनेक सीटें जीतकर आएगी।

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

शहर सिरतुन्नबी कमेटी द्वारा जारी 500 रुपय सदस्यता शुल्क पर आपत्ति दर्ज