Spread the love

परिणाम में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी रहेगी:-संजय श्रीवास्तव,

रायपुर,निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है किसी आज आधिकारिक घोषणा हो जाएगी,वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा और चुनावी घोषणा पत्र को पहले घोषणा करने को लेकर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले प्रत्याशियों और घोषणा पत्र जारी किया है लेकिन परिणाम के सबसे पीछे रहेगी,प्रदेश महामंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में जनता पूरा आशीर्वाद देगी,वो इसलिए कि हमने विधानसभा चुनाव या लोक सभा चुनाव में जो जनता से वादे किए थे मोदी की गारंटी के तहत हम लोगों ने एक वर्ष में पूरा किया है,इसलिए जनता का पूरा विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है,

 

AAP ने जारी की बिलासपुर, जगदलपुर और कोरबा महापौर प्रत्याशियों की सूची