Spread the love

राजधानी में धर्मांतरण को लेकर बवाल,10 लोगो को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही है पूछताछ,

रायपुर राजधानी के मोवा थाना क्षेत्र का मामला है। आरोप है कि मोवा स्थित दलदल सिवनी के मितान विहार के एक घर में कुछ लोग लंबे समय से धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। हिंदू संगठनों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। फिर जमकर जय श्री राम के नारे गुंजने लगे। मौके पर कई थाने की टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला

इस घटना के बाद नाराज कार्यकर्ताओं को पुलिस समझाने में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन का आश्वासन दिया। जिसके बाद माहौल शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने सुरक्षा के बीच घर के अंदर मौजूद लोगों को थाने लेकर गई।

 

जहां पुलिस ने तीन लोगों को धर्मांतरण के आरोप में हिरासत में भी लिया है।वही मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर लखन पटले ने बताया कि 10लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,इनके खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।

राजधानी रायपुर के पीएम आवास हितग्राहियों का फूटा गुस्सा,पोस्टर लगाकर किया चुनाव का बहिष्कार