Spread the love

शंकर नगर से आकाश तिवारी पंडित रविशंकर से कामरान!
दोनो वार्ड में कांग्रेस भारी पड़ेगी!

आकाश तिवारी को शंकर नगर वार्ड में शिफ्ट करने के लिए यह बढ़िया मौका है।भाजपा का गढ़ माने जाने वाले शंकर नगर वार्ड में यह पहली बार होगा कि वार्ड में भाजपा के द्वारा प्रत्याशी तय करने के बाद जनता में नाराजगी देखने मिल रही है।अपने काम के चलते एक अच्छे पार्षद के तौर पर पहचान बनाने वाले आकाश तिवारी जिस वार्ड से प्रतिनिधत्व कर रहे थे वहां अल्पसंख्यक प्रत्याशी देने की मांग जोर पकड़ चुकी है ऐसे में पार्टी उनके लिए विकल्प तलाश रही थी इसी बीच शंकर नगर वार्ड में भाजपा ने राजेश गुप्ता को अपना प्रत्याशी तय कर दिया और यहीं से अचानक वार्ड का समीकरण आकाश तिवारी के लिए उपयुक्त हो गया।

ज्ञात हो कि शंकर नगर आकाश तिवारी का गृह वार्ड है।लेकिन अब तक यह भाजपा का गढ़ कहा जाता रहा है।

कांग्रेस अब पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में कामरान अंसारी का नाम आगे बढ़ाते हुए आकाश तिवारी को शंकर नगर से अवसर देकर दोनों वार्डो में जीत दर्ज कर सकती है।

पंडित रवि शंकर शुक्ला वार्ड में अल्पसंख्यक समाज से टिकट देने को लेकर मशाल जुलूस से लेकर पार्टी दफ्तर तक जितना हंगामा हुआ है उसे रायपुर शहर के मुस्लिम समाज में कांग्रेस के विरुद्ध तगड़ा माहौल बना है।

कांग्रेस के पास यह अच्छा अवसर होगा कि वह पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से मुस्लिम समुदाय को खुश करके डैमेज कंट्रोल कर सकती है साथ ही शंकर नगर वार्ड भी अपने पाले में ला सकती है।

पार्षद प्रत्याशी चयन में सूची आने के बाद से भाजपा को कमजोर माना जा रह है।कांग्रेस के लिए यह स्वर्णिम अवसर है कि थोड़ा सावधानी से अगर टिकिट बांटे तो इस बार राजधानी में वह और ताकतवर बनकर उभर सकती है।

राजधानी में धर्मांतरण को लेकर बवाल,10 लोगो को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही है पूछताछ