Spread the love

*दुर्गा महाविद्यालय में कल मनाई जाएगी हीरक जयंती, पूर्व छात्रों का होगा मिलन*

रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर महाविद्यालय द्वारा हीरक जयंती वर्ष मनाया जाएगा जिसमें महाविद्यालय प्रारंभ होने से लेकर वर्ष 2024 तक के समस्त पूर्व छात्रों का मिलन समारोह कल 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे दुर्गा महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व प्राध्यापको के साथ-साथ विभूतियां का सम्मान किया जाएगा ।

एल्यूमिनी समिति के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जग्गू सिंह ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

श्री राठी ने बताया कि महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर को समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित करने की जिम्मेदारी रविवि विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जग्गू सिंह ठाकुर, संजय शर्मा, अजय दानी को दी गई है। वही मंच संचालन हेतु अमरजीत छाबड़ा,राजकुमार राठी,राजेश मिश्रा, टेंट एवं भोजन व्यवस्था हेतु अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, शिवरतन गुप्ता, सत्यप्रकाश झुनझुनवाला, अनिल ठाटवार, प्रचार–प्रसार की जिम्मेदारी रामअवतार तिवारी, राजकुमार राठी,विजय हिषिकर राजेश मिश्रा, बैनर–पोस्टर–मोमेंटो हेतु राजेश मिश्रा, अमरजीत छाबड़ा, सत्यप्रकाश, वीडियो एवं फोटोग्राफी की जवाबदारी अमरजीत सिंह संधू को दी गई एवं स्वागत समिति में जसबीर सलूजा, जयप्रकाश उपाध्याय, वसंत सेठिया, पूजा मोहिते, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अमन झा, विजय शर्मा, रज़ी मोहम्मद ,हरिराम शर्मा, कार्तिक गायकवाड, कोष संग्रहण की जवाबदारी संतोष अग्रवाल, वसंत सेठिया, अजय दानी, जसबीर सलूजा, जयप्रकाश उपाध्याय को दी गई है एवं कोर कमेटी में संतोष अग्रवाल, अजय दानी, अजय शर्मा,संजय शर्मा, किशोर पटेल शामिल है।

 

 

 

नगरीय निकाय चुनावों में AAP ने सभी को चौकाया, मिली बड़ी जीत