नीट की एक छात्रा से शादी का वादा करके दो साल तक रेप करने वाले एयरफोर्स मैन पर एफ.आई.आर. दर्ज कर पुलिस ने किया गिराफ्तार, हमारी खबरों का हुआ असर……..
*मेघा तिवारी की रिपोर्ट* रायपुर(छत्तीसगढ़)।
बता दे कि पूरा मामला रायपुर मोवा थाना क्षेत्र के अंतरगत सामने आया था जिसमें रेप पीडिता ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही थी इसी बीच दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी दोस्ती एयरफोर्स के एक जवान अजय कुमार मौर्य निवासी झुंझुनू(राजस्थान) से हुई, जो इस समय सिंगरासी(झारखंड) मे तैनात हैं l अजय कुमार मौर्य ने दो साल तक शादी के नाम पर पीड़िता से रेप किया और जब पीड़िता ने अजय पर शादी का दवाब दिया तो अजय उसकी बातों को काटने लगा l जब उसने जानकारी निकाली तो पता चला कि अजय एक दूसरी लड़की से सगाई कर चुका है l

लड़की ने अजय के घरवालों से भी मिलकर पूरा सच बताया और पास के महिला थाने में भी शिकायत दर्ज कराई इसके बाद एक एनजीओ में भी न्याय की गुहार लगाई थी जिसमे गोविंदा नाम के एक युवक ने न्याय के नाम पर बलात्कार पीडिता 2लाख की ठगी की थी l
आपको बता दे कि हमारे द्वारा बार-बार समाचार पत्र एवं न्यूज़ के दिखाये जाने के कारण पुलिस प्रसाशन पर अधिक प्रभाव पडा जिससे पुलिस ने जल्दी से जल्दी एफ.आई.आर. दर्ज कर मुजरिम को गिरफ़्त में लेकर उपयुक्त कार्यवाही की l लगातार हमारे रिपोटर्स द्वारा उच्च अधिकारी को इस मामले के बारे में अवगत कराया गया जिससे अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही क करते हुए पीडिता को न्याय दिलाया l
