Spread the love

अवंतिविहार में विधायक मोतीलाल साहू का भव्य स्वागत

रायपुर, 9 अगस्त — रायपुर ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक श्री मोतीलाल साहू का आज उनके जन्मदिन के अवसर पर अवंती विहार स्थित अटल चौक में भव्य स्वागत किया गया।

दोपहर 1:30 बजे विधायक श्री साहू अटल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात व्यापारी संघ द्वारा ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। वातावरण उत्साह और शुभकामनाओं से गूंज उठा। कार्यक्रम में विधायक श्री साहू के जन्मदिन पर केक काटा गया और सभी उपस्थितजन ने उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन राजकुमार राठी, किशोरचंद्र नायक, सुब्रत घोष, संतोष श्रीवास्तव, अजय पनीकर सहित व्यापारी संघ के सभी सदस्यगण द्वारा किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया की ओर से सिंगिंग, डांसिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता