Spread the love

जन्मदिन पर अटल चौक पहुंचे विधायक साहू किया नमन

 

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू अपने जन्मदिन के अवसर पर आज दोपहर 2:00 बजे अटल चौक पहुंचे एवं अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की उक्त जानकारी देते हुए व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि श्री साहू ने अटल चौक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण किया इस अवसर पर व्यापारी संघ द्वारा श्री साहू का पुष्प माला से स्वागत कर आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े के बीच केक कटवाया एवं श्री साहू के दीर्घायु होने की कामना की ,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजकुमार राठी महामंत्री किशोर चंद्र नायक उपाध्यक्ष सुब्रत घोष संरक्षक संतोष श्रीवास्तव इंद्रपाल सिंह तोमर भाजपा नेता भीष्म निषाद जितेंद्र नाग मनोज शुक्ला जयराम कुकरेजा अमलेश सिंह संजय शाह अखिल चटर्जी कमल अग्रवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

स्थापना दिवस के अवसर पर अंबेडकर अस्पताल के पास फल वितरण कार्यक्रम