रायपुर में विधायक मोतीलाल साहू के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, सैकड़ों पौधे लगाए गए
भाजपा नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
रायपुर, 11 अगस्त — रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को रायपुर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर सैकड़ों पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम में भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम प्रसाद चक्रवर्ती, माना नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संजय यादव, उपाध्यक्ष के. एबु, भाजपा माना मंडल के महामंत्री नरेश पिल्ले, उपाध्यक्ष सौरभ आहूजा, भाजपा माना मंडल की वरिष्ठ कार्यकर्ता अंजना गाईन (संजय नगर), पंडित विद्या चरण शुक्ल वार्ड की पार्षद एवं मंत्री भाजपा माना मंडल श्रीमती गायत्री नौरंगी, साथ ही माना मंडल के सभी पार्षद, पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने विधायक मोतीलाल साहू के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने पौधारोपण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
नेताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अनिवार्य हैं और ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।
इस कार्यक्रम की सफलता में माना मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।
