सरकार की लापरवाही से लाखों किसान धान बेचने से होंगे वंचित,धान खरीदी 5 नवंबर से शुरू हो-गोपाल साहू*
*बेमौसम बारिश और देर से धान खरीदी से किसानों की चिंता बढ़ाई -सूरज उपाध्याय*
रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा है कि सरकार द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किये जाने का फैसला सरकार का गलत निर्णय है। धान खरीदी 5 नवंबर से शुरू किया जाना चाहिये। अब तक किसानो का धान खेतो से खलिहान में आकर बेचने के लिये तैयार हो गया है। और अभी पिछले पिछले 4-5 दिनों की बारिश के कारण धान पानी में भीग गया है और धान इसी तरह अगर 10 -15 दिन रखा रहा तो किसानों को बहुत बड़ा नुकसान होगा। 15 नवंबर तक धान बेंचने का इंतजार करना अब नामुमकिन है । जब से राज्य बना है। समझ से परे है कि क्यों साय सरकार पिछले दो साल से 15 दिन देरी से 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करती है। क्या सरकार किसानों का भला नहीं चाहती?
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि वहीं एग्रीस्टेक पोर्टल में अभी तक 21 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जबकि पिछले साल लगभग 28 लाख किसानों ने धान बेचा था। अभी तक 7 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन तो हुआ है लेकिन पोर्टल में गड़बड़ी के कारण 7 लाख से अधिक किसान धान बेचने से हो सकते हैं वंचित रह सकतें हैं क्योंकि प्रदेश में 7 लाख 88 हजार 66 किसान ऐसे हैं, जिनका खसरा मेल नहीं खा रहा। साथ ही एग्री स्टेक पंजीयन में आ रही परेशानी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है।
प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि 31 अक्टूबर पंजीयन कि आखिरी तारीख है तो जिनका एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पा रहा उस पर या तो सरकार पंजीयन की तारीख आगे बढ़ाये या फिर उनका सोसायटी के माध्यम से पंजीयन कराया जाय। सरकार ने बताया था कि 25 लाख किसानों से धान खरीदेंगे मतलब इस साल सरकार की नीयत पूरे किसानों से धान खरीदी करने की नहीं है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि इस बार भी किसानों ने ऋण लेकर खरीफ की फसल बोई है। कभी खाद की कमी, कभी यूरिया की कमी के कारण और वर्तमान में बेमौसम बारिश के कारण किसने की धान की फसल को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। इसीलिए आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि धान खरीदी 5 नवंबर से की जाए अन्यथा इस बार छत्तीसगढ़ के किसानों के ऊपर बहुत बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है।
*मिहिर कुर्मी*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*8461830001*
