Spread the love

रायपुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तीखा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार सच में महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती है, तो मुख्यमंत्री अपने पद पर किसी महिला को बैठाएं। उन्होंने व्यंग्य में कहा— “तो कौशल्या भाभी को ही मुख्यमंत्री बना दीजिये।”

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा ने इसे राजनीतिक नौटंकी करार दिया है।

दरअसल, महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में चर्चा जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी इस मुद्दे पर सियासी बयान सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस विषय पर विशेष सत्र बुलाने की तैयारी भी की जा रही है, जिसमें महिला आरक्षण को लेकर आगे की रणनीति तय हो सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए महिला आरक्षण का मुद्दा एक बड़ा चुनावी एजेंडा बन सकता है।

फिलहाल:
महिला आरक्षण को लेकर सियासत लगातार तेज हो रही है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और ज्यादा गरमाने की संभावना है।