नई दिल्ली, 03 मई 2026।
राजधानी New Delhi के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में जज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। मृतक जज के पिता की शिकायत पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मृतक की पहचान Aman Kumar Sharma के रूप में हुई है। पुलिस ने सफदरजंग एन्क्लेव थाने में FIR नंबर 152/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 61(2) में केस दर्ज किया है। इस मामले में जज की पत्नी Swati Malik, उनकी चचेरी बहन Nidhi Malik, स्वाति मलिक के माता-पिता और एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
घर में मिला शव, जांच जारी
शनिवार को जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके आवास में संदिग्ध स्थिति में मिला। घटना की सूचना उनके जीजा द्वारा PCR कॉल के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिवार का आरोप है कि अमन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और उन्होंने उत्पीड़न की बात भी कही थी। परिवार के अनुसार, घटना से पहले रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन कर अपनी परेशानी साझा की थी और कहा था कि वे बेहद तनाव में हैं और उनके लिए जीना मुश्किल हो गया है।
परिजनों का यह भी दावा है कि घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बहस तेज हो गई थी। बाद में जब परिजन अमन को खोजने लगे तो वे कमरे में नहीं मिले। उनका मोबाइल बाथरूम के अंदर बजता मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों की मदद से अंदर देखा गया, जहां वे फंदे पर लटके मिले।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
करियर प्रोफाइल
अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उन्होंने पुणे के Symbiosis Law School से कानून की पढ़ाई की थी और हाल ही में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर कार्यरत थे।
यह मामला राजधानी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है।
