Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को महिला शक्ति, साहस और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में झूलेलाल धाम, कैनल रोड में महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों और दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और समाज में नारी सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करना था।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, महापौर मीनल चौबे तथा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी की सराहना की।

कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनामिका सिंह, मनोज वर्मा, नीता डुमरे, हर्षा साहू, भारवी वैष्णव, पद्मा शर्मा, सुमन यादव और खुशबू शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं अवस्थी सर, जितेंद्र बड़वानी, सीमा संतोष साहू, सचिन मेघानी, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, सोनवानी जी, भरत बरेट, भूषण साहू, नीरज शुक्ला, रोहित द्विवेदी और अन्नू कंवर की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए दमदार प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती की टीम और सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।