
भुवनेश्वर-कटक। 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सनत आचार्य ने भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त डॉ. सुरेश देव दत्ता सिंह, IPS से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने मजदूरों के हित में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मजदूरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में मिले इस सकारात्मक आश्वासन और सहयोग के लिए BJMTUC की ओर से पुलिस आयुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मजदूर हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत BJMTUC ने मजदूरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में इस मुलाकात को सकारात्मक पहल बताया।
