Spread the love

छत्तीसगढ़ पत्रकार यूनियन ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकार अफरोज ख्वाजा को राजधानी रायपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के बाद पत्रकार जगत और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से की गई इस नियुक्ति को पत्रकार हितों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अफरोज ख्वाजा लंबे समय से सामाजिक मुद्दों, जनसमस्याओं और आम लोगों की आवाज को पत्रकारिता के माध्यम से प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।

पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनके नेतृत्व में राजधानी रायपुर में पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के विस्तार, पत्रकार एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए नई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अफरोज ख्वाजा ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व और सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों और विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।