रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को लेकर रायपुर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता मोहम्मद अकरम को कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी दावेदारी लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है।
कांग्रेस संगठन और युवा कार्यकर्ताओं के बीच लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले मोहम्मद अकरम ने युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया है। यही कारण है कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें जिला अध्यक्ष पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
वहीं उत्तर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए देवदार शेख रफीक का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है। क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, सक्रिय जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यशैली के चलते उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोहम्मद अकरम और देवदार शेख रफीक दोनों ही लंबे समय से संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहे हैं। उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मोहम्मद अकरम ने कहा कि यदि उन्हें संगठन की जिम्मेदारी मिलती है तो वे युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
वहीं देवदार शेख रफीक ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।
रायपुर जिले और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक लगातार दोनों नेताओं के समर्थन में सामने आ रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल में उत्साह और प्रतिस्पर्धा बढ़ती दिखाई दे रही है।
