Spread the love

8 महीने से वेतन बकाया होने का आरोप, BJMTUC ने जिला परिषद में सौंपा ज्ञापन

अमरावती। घरकुल (PMAY) योजना से जुड़े इंजीनियरों के पिछले करीब 8 महीनों से वेतन बकाया होने का मामला सामने आया है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर BJMTUC की ओर से अमरावती जिला परिषद में ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन के अनुसार, इस संबंध में माननीय प्रीती देशमुख को ज्ञापन देकर संबंधित कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की गई। इस दौरान गाडे साहब ने अधिकारियों से वेतन और भुगतान से जुड़े सवालों पर जानकारी मांगी।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनवरी से मार्च-अप्रैल अवधि के Invoice का भुगतान जल्द ही संबंधित कंपनी को किए जाने की प्रक्रिया है। संगठन ने उम्मीद जताई कि इसके बाद कर्मचारियों के लंबित वेतन का रास्ता साफ होगा।

ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल बोके, महिला शहर जिला अध्यक्ष रोशनी वाकडे, जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजू भाऊ, किशोर दुचंके, युवा जिला अध्यक्ष अक्षय मोहोड सहित BJMTUC के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन ने कहा कि मामले के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आने वाले सोमवार को जिला परिषद के समक्ष फिर से मोर्चा निकाला जाएगा। BJMTUC ने मजदूरों और कर्मचारियों के हित से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाने की बात कही।

— ब्रजेश शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJMTUC

 

Hashtags:
#Amravati #BJMTUC #PMAY #GharKulYojana #SalaryPending #DistrictCouncil #MaharashtraNews #EmployeeNews #WorkersRights