Spread the love

 

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महादेव की नगरी में विशेष प्रार्थना — देश की सुख-समृद्धि और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना*

*रायपुर।* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर की शाम 6 बजे रायपुर के पावन महादेव घाट स्थित खारुन नदी के तट पर कनिष्का फाउंडेशन की बहनों ने ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर विशेष प्रार्थना की। महादेव घाट पर एक साथ प्रज्वलित हुए दीपों ने श्रद्धा, विश्वास और शुभकामनाओं का संदेश दिया।

कनिष्का फाउंडेशन की बहनों ने भगवान महादेव से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए देश की उन्नति, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। पवित्र खारुन नदी के तट पर दीप प्रज्वलन का यह दृश्य श्रद्धा और राष्ट्रहित की भावना से ओतप्रोत रहा।

इस विशेष अवसर पर *छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय जी, माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, माननीय विधायक श्री राजेश मूणत जी, संजय श्रीवास्तव, मोतीलाल साहू जी, श्रीमती मीनल चौबे जी, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा जी, श्रीमती शताब्दी पांडे जी सहित अन्य मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।*

वहीं कार्यक्रम में कनिष्का फाउंडेशन की अध्यक्ष *खुशबू शर्मा* के नेतृत्व में रोशनी मिश्रा, समीक्षा त्रिपाठी, अमृता श्रीवास्तव, नीतू सिंह, हर्षिता लांजेवार, कीर्ति ताम्रकर, एम. लक्ष्मी, अनुराधा मिश्रा, अधिवक्ता रानी लक्ष्मी, जयश्री सोनी सहित फाउंडेशन की अन्य बहनें एवं साथी उपस्थित रहीं।

*‘एक दीप आशीर्वाद का, एक संकल्प राष्ट्र के नाम’*

फाउंडेशन की अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने कहा कि “महादेव की पावन धरती पर जलाया गया यह दीप हमारी श्रद्धा, शुभकामना और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हमने भगवान महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देशसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की प्रार्थना की। हमारा संकल्प है कि सेवा, सद्भावना और राष्ट्रहित की भावना के साथ हम समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहें।”

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से प्रार्थना की और देश की शांति, प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

महादेव घाट पर जलते दीपों ने इस अवसर को केवल जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक संकल्प का संदेश देने वाला है।