बालोद में भीषण सड़क हादसा: डीजे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में NH-30 पर मरकाटोला घाट के पास भारी बारिश के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां गेहूं से लदे एक ट्रक की टक्कर डीजे वाहन से हो गई।
हादसा इतना गंभीर था कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बारिश के बीच हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
