
अमरावती, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की ओर से जिला परिषद, अमरावती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय के सामने घरकुल (PMAY) इंजीनियर्स की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया।
संगठन के अनुसार, PMAY से जुड़े इंजीनियर्स का पिछले करीब 8 महीनों से भुगतान लंबित था। यूनियन ने इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी। संगठन का दावा है कि प्रशासन की ओर से लंबित 8 माह के भुगतान की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।
BJMTUC ने भुगतान में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की भी मांग रखी।
आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ वानखडे ने किया। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में डॉ. अनिताताई चौधरी, विनोद गाडे, भय्यासाहेब वानखडे, प्रफुल्ल बोके, रोशनी ताई वाकडे, अक्षय मोहोड, एडवोकेट वर्षाताई पडिया, राजूभाऊ सदानशिवे, रमेशभाऊ टेम्भरे और किशोर दुचंके सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन ने कहा कि PMAY इंजीनियर्स के लंबित भुगतान और कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर आगे भी प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई जाएगी।
