सतना, 25 मार्च 2026। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC), मध्य प्रदेश की सतना जिला इकाई की बैठक में जिला प्रशासनिक समिति की नियुक्ति और कार्यकारिणी के विस्तार का निर्णय लिया गया। संगठन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार दुबे की अनुशंसा और प्रदेश संरक्षक सुनील कुमार भदौरिया की सहमति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमोद गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। राजभान कुशवाहा और अनिल अहिरवार को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हमीद खान को जिला महासचिव, छोटेलाल बंसकार और संजय मिश्रा को जिला सचिव तथा पंचमलाल तिवारी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सूरज पटेल को प्रचार मंत्री, श्याम तिवारी को प्रभारी संगठन मंत्री, भोले यादव को केंद्रीय प्रतिनिधि और छोटू शुक्ला को जिला प्रचार सह-सचिव बनाया गया है।
महिला प्रकोष्ठ में भी नियुक्तियां
महिला प्रकोष्ठ में नीतू सिंह परिहार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कीर्तिन दाहिया को जिला उपाध्यक्ष, जानू दाहिया को जिला संगठन मंत्री और सीमा सिंह को जिला सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
सुनील पाण्डेय (एडवोकेट) और दीपक तिवारी (एडवोकेट) को जिला लीगल एडवाइजर बनाया गया है। राम नारायण केवट को जिला संगठन मंत्री, दिनेश यादव को सह केंद्रीय प्रतिनिधि तथा ललन प्रसाद दहायत और रजनीश द्विवेदी को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों, नियमों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा संगठन के विस्तार और मजदूर हितों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई है।
नवनियुक्त पदाधिकारी:
1. प्रमोद गौतम — जिला अध्यक्ष
2. राजभान कुशवाहा — जिला उपाध्यक्ष
3. अनिल अहिरवार — जिला उपाध्यक्ष
4. “कृपा शंकर शुक्ला – संयुक्त सचिव
5. छोटेलाल बंसकार — जिला सचिव
6. संजय मिश्रा — जिला सचिव
7. पंचमलाल तिवारी — जिला कोषाध्यक्ष
8. सूरज पटेल — प्रचार मंत्री
9. श्याम तिवारी — प्रभारी संगठन मंत्री
10. भोले यादव — केंद्रीय प्रतिनिधि
11. छोटू शुक्ला — जिला प्रचार सह-सचिव
12. सुनील पाण्डेय (एडवोकेट) — जिला लीगल एडवाइजर
13. दीपक तिवारी (एडवोकेट) — जिला लीगल एडवाइजर
14. राम नारायण केवट — जिला संगठन मंत्री
15. दिनेश यादव — सह केंद्रीय प्रतिनिधि
16. नीतू सिंह परिहार — जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ
17. कीर्तिन दाहिया — जिला उपाध्यक्ष
18. जानू दाहिया — जिला संगठन मंत्री
19. सीमा सिंह — जिला सह-सचिव
20. ललन प्रसाद दहायत — जिला कार्यकारिणी सदस्य
21. रजनीश द्विवेदी — जिला कार्यकारिणी सदस्य
