Spread the love

 

 

धरसींवा, 29 सितंबर 2026।
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनोहरा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सेनानी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और छत्तीसगढ़िया पहचान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान 57 युवाओं ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की।

संगठन को मजबूत करने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। कार्यक्रम में शामिल नए और पुराने सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप काम करने का संकल्प लिया।

बैठक में गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने और लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए जनजागरण अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की गई।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन छत्तीसगढ़ के हित, स्थानीय युवाओं के अधिकार, रोजगार, भाषा-संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों को लेकर काम कर रहा है। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन “जय छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़िया” और “जोहार छत्तीसगढ़” के उद्घोष के साथ हुआ।