
भुवनेश्वर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन के कानूनी पक्ष को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। भुवनेश्वर के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कुमार मिश्रा ने BJMTUC के राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर का दायित्व स्वीकार किया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने श्री मिश्रा के संगठन से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत और आभार जताया। उन्होंने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में श्री मिश्रा के लंबे अनुभव और कानूनी विशेषज्ञता का लाभ श्रमिकों को मिलेगा।
BJMTUC के अनुसार, संगठन का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए कानूनी स्तर पर प्रभावी प्रयास करना है। श्री मिश्रा की नियुक्ति से संगठन के कानूनी कार्यों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में BJMTUC श्रमिक हितों से जुड़े मामलों को और मजबूती से उठाएगा तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी।
