http://AAP पार्षद की गई पार्षदी, चार साल बाद BJP उम्मीदवार विजयी घोषित https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-saket-court-cancels-aap-councillor-arun-navariya-election-pushp-vihar-bjp-naresh-ntc-aktw-rptc-2700869-2026-11-19

 

रायपुर, 23 नवंबर 2026। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत और सह प्रभारी सौरभ झा 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक बस्तर संभाग सहित आसपास के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।

इस 10 दिवसीय दौरे के दौरान दोनों नेता जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, सिहावा, डौंडी लोहारा, बालोद और गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति और गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

दौरे के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।

इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों को पूरे दौरे में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आम आदमी पार्टी का यह दौरा बस्तर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

cgबिसलेरी के पानी पर बड़ा सवाल! दो बार जांच में फेल हुआ सैंपल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने को दी मंजूरी