नामांकन के आखरी दिन बिरगांव हुआ भाजपामय, 40 प्रत्याशियों ने किया एक साथ नामांकन दाखिल

 

रायपुर,3 दिसंबर 2021। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नामांकन के आखिरी दिन जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया गया, करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी रैली में हजारों कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लेकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे, कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली देखने के बाद क्षेत्र की जनता भी आपस में बातचीत कर रही थी की इस बार फिर से बिरगांव नगर निगम में महापौर भाजपा का बनेगा, साथ ही विशाल जनसमूह भी रैली के साथ चल रहा। ऐसा लग रहा था कि क्षेत्र की जनता कांग्रेस की भूपेश सरकार से जबरदस्त नाराज हैं।

 

रैली का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू,प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल,पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी,पूर्व विधायक नंदकुमार साहू ,देवजी भाई पटेल, पूर्व महापौर अम्बिका यदु कर रहे थे।रैली में प्रमुख रूप से ओंकार बस, रमेश ठाकुर,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुभाष तिवारी, केदार गुप्ता,सूर्यकांत राठौर,मीनल चौबे, योगी अग्रवाल, लीलाधर चंद्राकर,राजकुमार राठी, होरी लाल देवांगन,योगेश साहू ,टीका राम साहू ,अकबर अली,अनुराग अग्रवाल ,वंदना राठौर सिन्हा, मनीषा चंद्राकर,अमित मेशरी, संजय तिवारी,गज्जू साहू,नवीन जैन,राहुल राव,खेम सेन सहित हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ad