Reporting :- मेघा तिवारी

 

प्रेमिका की बाहों मे इश्क लड़ा रहा था पति, पत्नी ने पीछे के दरवाजे से आकर पति को रंगे हाथ पकड़ा

 

नोएडा : पति-पत्नी के रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर ​टिकी होती है। इस रिश्ते में अगर कोई भी एक शख्स बेवफाई करे तो बुनियाद को हिलते देर नहीं लगती। वहीं, अगर पत्नी या पति अपने पार्टनर को किसी और के साथ देख ले तो उसका खून खौल उठता है और कई बार ऐसे कदम उठा लेते हैं जो दर्दनाक होता है। पत्नी से बेवफाई का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ उसे आप सोच ही सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में रंगरलियां मना रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर पर आ धमकी। इसके बाद पत्नी और ससुरालवालों ने प्रेमिका उसकी धुनाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया। पत्नी ने पति पर मारपीट करने और उसे सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया है।

बताया गया कि उसने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी बहन किरण की शादी दनकौर कस्बा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी से चार दिन बाद ही पति ने दहेज में मिली कार को भी आग से जला दिया था। उनका कहना है कि शादी से पहले उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर वह उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट भी करता था।

मायके वालों का कहना है कि दहेज की खातिर आरोपी उनकी बेटी को जलती सिगरेट से जलाता है। इसके चलते महिला के हाथ और शरीर के पर जले के निशान भी हैं। पीड़ित किरण ने बताया कि करीब तीन दिन पहले वह मायके चली गई थी। मौका देख आरोपी प्रेमिका को घर ले आया। इसकी जानकारी मिलने पर उसने शुक्रवार शाम को दोनों को घर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान महिला के मायके वालों ने दोनों की जमकर धुनाई की और थाने ले आए।