Spread the love

अरबपतियों का शहर, जानिए भारत के इस राज्य के बारे में

मुंबई। मायानगरी मुंबई सात साल बाद फिर से अपना खोया रुतबा हासिल कर ली है। अरबपतियों के शहर के रूप में अब मुंबई एशिया में नंबर वन है। जबकि, न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में मुंबई अब दुनिया में तीसरे स्थान पर है। न्यूयॉर्क 119 अरबपतियों वाला शहर है। दूसरे स्थान पर 97 अरबपतियों के साथ लंदन है। हारून की लिस्ट के मुताबिक मैक्सिमम सिटी 26 नए अरबपतियों जोड़ने के कारण चीन की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी से आगे निकलने में कामयाब रही है। बीजिंग में एक साल में 18 अरबपति अब करोड़पति बन गए हैं। यानी अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। अब बिजिंग में केवल 91 अरबपति रह गए हैं और यह दुनिया में चौथे और एशिया में दूसरे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर 87 अरबपतियों के साथ शंघाई है।

रायपुर के वीआईपी रोड इलाके में कई क्लब में होली को लेकर स्पेशल पार्टी का आयोजन किया