Spread the love

DJ का आवाज बढ़ाने पर गोलीबारी, कई घायल

यूपी। पीलीभीत में सोमवार को होली के मौके पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाए जाने की वजह से भारी विवाद हो गया और नौबत पत्थरबाजी से लेकर गोलीबारी तक आ गई. इस घटना में कई लोगों के घायल भी हो गए. दरअसल बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में तेज आवाज में गाने बजाने का एक गुट ने विरोध किया था.

इसके बाद यह विरोध विवाद में बदल गया और लोग आपस में ही भिड़ गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गांव में गोलियां चलाई गईं जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि कटकवाड़ा गांव में घटना के दौरान पथराव की भी सूचना मिली, जिसमें तीन अन्य घायल हो गए.

 

अरबपतियों का शहर, जानिए भारत के इस राज्य के बारे में