Spread the love

*भगवान शालिग्राम की बारात निकाल तुलसी से विवाह संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल*

रायपुर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ,अग्रवाल सभा एवं राधा सखी परिवार द्वारा आज 12 नवम्बर को एकादशी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर सालासर बालाजी मंदिर से भगवान शालिग्राम की बारात गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम के आयोजक योगेश अग्रवाल की अगुवाई में निकाली गई,उक्त जानकारी देते हुए सम्मेलन के महामंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि सामूहिक तुलसी विवाह एवं उद्यापन समारोह का आयोजन अग्रसेन धाम रायपुर में किया गया जिसमें प्रातः भगवान गणेश की स्थापना कर 131 जोड़ो द्वारा विधि विधान से पूजा की गई श्री अग्रवाल ने बताया कि शाम 5 बजे भगवान शालिग्राम की भव्य बारात राधा कृष्ण,शंकर पार्वती के साथ सालासर बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री कृष्ण मंदिर अग्रसेन धाम पहुंची जहां पर भगवान शालिग्राम से तुलसी माता का विवाह वृंदावन से आए पंडित पुनीत कृष्णा शास्त्री द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया जिसमें प्रदेशभर के श्रद्धालु शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने बताया की विवाह समारोह में प्रदेशभर से आए 131 दंपति शामिल हुए ,विवाह पश्चात प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम के आयोजक योगेश अग्रवाल ने बताया की कल 13 नवंबर बुधवार को विवाह के पश्चात की रस्म हवन गोदान के पश्चात विदाई होगी।

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल,वैश्य समाज के महामंत्री राजकुमार राठी, अमर सुल्तानिया,शिवरतन गुप्ता, राधा सखी परिवार से अंजना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, आशा चौबे, निशा अग्रवाल,अंजू बागड़िया, कविता, अमिता अग्रवाल,मधु ,प्रिया अग्रवाल, आशा सिंघानिया प्रमुख रूप से शामिल हुए।

 

सामूहिक तुलसी विवाह एवं उद्यापन समारोह कल से अग्रसेन धाम में आयोजित