*पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड, पुत्र चैतन्य, दामाद समेत समधियो के ठिकानों पर भी आज तड़के छापेमारी*…
कांग्रेस महसचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सोमवार सुबह रेड मारी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्यभर में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें चैतन्य बघेल के ठिकाने भी शामिल हैं. यह कार्रवाई कथित आर्थिक अनियमितताओं और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है. उनके बेटे चैतन्य बघेल के यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
सुबह-सुबह हुई इस रेड के बाद रायपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है. बताया जा रहा है कि ईडी की कई टीमें एक साथ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की जांच की जा रही है. छत्तीसगढ़ की कुल 14 लोकेशन पर ED की छापेमार कार्रवाई चल रही है.
जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक, ये सर्च ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले से जुड़े मामले में किया गया. छत्तीसगढ़ में हुए ये शराब घोटाला से जुड़ा मामला करीब 2161 करोड़ का है. इस मामले में अब तक कई चर्चित अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अब जैसे जैसे तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ रहा है कई लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.
ED की टीम ने करीब 5000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले, महादेव बेटिंग ऐप केस और मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के लिए ये एक्शन लिया है. अधिकारी कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की जांच कर रही है।
भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा, “यह छापेमारी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाती है। मेरे परिवार को निशाना बनाकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम सच के साथ खड़े रहेंगे।
राजनीति में हलचल
ईडी की इस तड़के हुई छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रायपुर समेत कई जिलों में ईडी की टीमें महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं, जो घोटाले की परतें खोल सकते हैं।
