एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में शहीद आकाश राव की धर्मपत्नी का व्यापरी संघ ने किया सम्मान
रायपुर।अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल चौक में रायपुर राजधानी के माटी पुत्र एडिशनल एसपी आकाश राव की शहादत पर एक शाम “शहीदों के नाम ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया की देश भक्ति गीतों के साथ शहीद आकाश राव
गिरिपुंजे की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहा राव एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि सुरेंद्र दुबे की धर्मपत्नी शशि दुबे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनतृप्त कौर ,समाजसेवी पूजा शर्मा एवं वनबंधु महिला समिति रायपुर चैप्टर का सम्मान छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी श्री राजीव श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजकुमार राठी महामंत्री किशोरचंद्र नायक उपाध्यक्ष सुब्रत घोष ,इंद्रपाल सिंह तोमर ,संरक्षक संतोष श्रीवास्तव डॉ सुजीत परिहार सुनील जेठानी हरीश लोकवाणी राजेश दुलानी अजय पनीकर ,राधेश्याम शर्मा सहित अनेक व्यापारी बंधु एवं नागरिक उपस्थित रहे।
गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता जनार्दन को य़ह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है आप सभी
