मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं ने राष्ट्रपति रोवर-रेंजर अवार्ड प्राप्त युवाओं को किया सम्मानित :
छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी के सौजन्य से आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं ने राष्ट्रपति रोवर-रेंजर अवार्ड प्राप्त करने वाली रेंजर मनतृप्त कौर संधू एवं रोवर देवाशीष मखीजा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मनतृप्त कौर संधू के पिता श्री गुरजीत सिंह संधू, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख सलाहकार, भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं ने दोनों युवा प्रतिभाओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि –
“छत्तीसगढ़ के युवाओं की यह उपलब्धि न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाने वाली है। आपकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में शहीद आकाश राव की धर्मपत्नी का व्यापरी संघ ने किया सम्मान
