किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन*
*धान खरीदी में किसानों की अनदेखी, अगले चुनाव में किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे- उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,आप*
रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा धान खरीदी में किसानों की समस्याओं के अनदेखी पर आज प्रदेश के हर जिले में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया गया। रायपुर में आज दिनांक 12.12.2025 को मंडी गेट रायपुर मे किसानो के धान खरीदी केंद्र की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व उत्तम जयसवाल (प्रदेश करकारी अध्यक्ष ) और नवनीत नन्दे ( रायपुर जिला अध्यक्ष ) के द्वारा सम्पन्न हुआ तत्पश्चात कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में किसानों की धान खरीदी मे हो रही लापरवाही जैसे रकबा कम किए जाने और टोकन नहीं कटने और प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट कम होने जैसी समस्या से प्रदेश का किसान परेशान है।
आम आदमी पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गिरदावरी में किसानों का अनेक त्रुटि निकालकर रकबा कम कर दिया गया है,साथ ही वर्तमान में धान फसल बेचने के लिए किसानों का टोकन सही तरीके से नहीं कट पा रहा है उनको लंबी लाइन लगाकर चार-पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ जगह सूचना मिली है कि सिर्फ जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है।साथ ही प्रतिदिन धान खरीद की लिमिट समितियों में कम करने से टोकन काटने का नंबर लेट हो रहा है समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीदी होनी चाहिए जबकि कई समितियों में सिर्फ 700 से 800 क्विंटल धान कि ही खरीदी हो रही है जिससे किसानों को लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है।
नंदन सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष),रघुराज सिंह ठाकुर (आरटीआई विंग प्रदेश अध्यक्ष ),अनुषा जोसफ (प्रदेश सचिव ),संतोष कुशवाहा (प्रदेश सचिव),परमानंद जांगड़े (एस टी विंग प्रदेश अध्यक्ष ),इमरान खान (युथ विंग प्रदेश अध्यक्ष),रिज़वान शरीफ (अल्पसंख्यक विंग प्रदेश अध्यक्ष ), ने संयुक्त रूप से कहा कि आज हमारे प्रदेश का अन्नदाता गहरे संकट में है। कई खरीदी केंद्रों पर किसानों से खुलेआम अधिक वज़न लिया जा रहा है, जो सीधे-सीधे किसानों के साथ लूट है। पिछले दिनों एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बागबाहरा के किसान के साथ हुई जहां टोकन न मिलने की हताशा में किसान को आत्महत्या करने का कदम तक उठाना पड़ा। अब भाजपा प्रदेश में किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
मिथलेश साहू (प्रदेश मिडिया सहप्रभारी ),अजीम खान (रायपुर लोकसभा अध्यक्ष),नवनीत नन्दे (रायपुर जिला अध्यक्ष ),नरेंद्र सिंह ठाकुर (रायपुर जिला महासचिव ),एम एम हैदरी (प्रदेश संयुक्त सचिव),शिव शर्मा (रायपुर जिला कोषाध्यक्ष ),विकास दास मानिकपुरी ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी आम जनता से जुड़े मुद्दे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी किसानों को हो रही परेशानी का विरोध करती है व छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ खड़ी है और छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेगी व भाजपा का असली चेहरा जनता को दिखाएगी की भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है ।
आज के धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तम जयसवाल (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ) नंदन सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष),रघुराज सिंह ठाकुर (आरटीआई विंग प्रदेश अध्यक्ष ),अनुषा जोसफ (प्रदेश सचिव ),संतोष कुशवाहा (प्रदेश सचिव),परमानंद जांगड़े (एस टी विंग प्रदेश अध्यक्ष ),इमरान खान (युथ विंग प्रदेश अध्यक्ष),रिज़वान शरीफ (अल्पसंख्यक विंग प्रदेश अध्यक्ष ),मिथलेश साहू (प्रदेश मिडिया सहप्रभारी ),अजीम खान (रायपुर लोकसभा अध्यक्ष),नवनीत नन्दे (रायपुर जिला अध्यक्ष ),नरेंद्र सिंह ठाकुर (रायपुर जिला महासचिव ),एम एम हैदरी (प्रदेश संयुक्त सचिव),शिव शर्मा (रायपुर जिला कोषाध्यक्ष ),विकास दास मानिकपुरी ( रायपुर जिला युथ विंग अध्यक्ष ),बलवंत सिंह (प्रदेश युथ विंग संयुक्त सचिव )
आबिदा खान,स्वाति तिवारी (प्रदेश सचिव),पवन सक्सेना (प्रदेश सयुंक्तसचिव ),राजा राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
*मिहिर कुर्मी*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*8461830001*
