Spread the love

रायपुर. गर्मी के मौसम में यात्रियों के बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुबिधा देने का ऐलान किया है| मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से कोलकाता के हावड़ा तक एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जैसे प्रमुख स्टेशन से होकर गुजरेगी जिस से लोगो के यता यात में बड़ी आसानी होगी |

रेलवे अधिकारियो के अनुसार , यह ट्रेन 14 अप्रैल की रात 8:15 बजे मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन हावड़ा पहुंचेगी | वही वापसी में यह ट्रैन 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे हावड़ा से चलेगी और रात तक मुंबई पहुंच जाएगी |

इस स्पेशल ट्रेन में लगभग 20 कोच लगाए गए है, जिनमे AC, स्लीपर और जेनेरल श्रेणी शामिल है इससे हर वर्ग के यात्रियों के यात्रा करने में सुबिधा होगी |

गैरतलब है की गर्मियों की छुटियो में ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, जिस से टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है| ऐसे में इसे स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है |