रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) संगठन एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अल्पसंखयक मोर्चा में रायपुर जिले के महामंत्री पद पर फैजल खान (फैज़ल ) की नियक्ति की गई है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
फैज़ल खान लम्बे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए है और उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमो एवं गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत , समर्पण और निस्वार्थ सेवा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.
माननिये महामंत्री फैज़ल खान ने इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं रायपुर जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठां और ईमानदरी से कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा अल्पसंख्यक समाज के समस्याओ के समाधान के लिए लगातार प्रयाश करते रहेंगे . स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ एवं समर्थको ने फैज़ल खान की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दी है और विश्वास जताया है की उनके नेतृत्व में संगठन की नई मजबूती मिलेगी।
