Spread the love

रायपुर। उत्तर भारतीय समाज के दो कर्मठ और जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत, समर्पण और लगन के लिए समाज ने सम्मानित किया। इनमें प्रमुख रूप से रवि कुमार, जिन्हें हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के संस्कृति प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है, तथा राज सिंह हाडा, जिन्हें मजदूर संगठन में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है, शामिल हैं।

दोनों ही व्यक्तित्व लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं। रवि कुमार ने सांस्कृतिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों में अपनी पहचान बनाई है, वहीं राज सिंह हाडा मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं।

इसी क्रम में आज सायं उत्तर भारतीय समाज की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाज के लोगों ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे ही युवा समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।