मध्य प्रदेश। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ब्रजेश शर्मा जी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नामदेव जी द्वारा मध्य प्रदेश की नई प्रदेश टीम की घोषणा की गई।
टीम की घोषणा होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नामदेव जी के नेतृत्व में गठित इस नई टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपनी निष्ठा, समर्पण और कार्यकुशलता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि यह टीम मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से कार्य करेगी।
⸻
