Spread the love

मंगलवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची सीएसईबी चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द युवक की पहचान हो सके।