Spread the love

रायपुर, 14 मई 2026। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी ने कहा कि देश में ईंधन संकट केंद्र सरकार की गलत नीतियों और विफल विदेश नीति का परिणाम है।

देवलाल नरेटी ने बयान जारी करते हुए कहा कि पहले नोटबंदी के दौरान जनता को बैंकों की लाइन में खड़ा किया गया था और अब पेट्रोल-डीजल तथा गैस के लिए लोग घंटों कतारों में लगने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समय रहते स्थिति को संभालने में पूरी तरह विफल रही।

AAP नेता ने कहा कि रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई पेट्रोल पंपों पर “नो पेट्रोल-नो डीजल” के बोर्ड लगाए गए हैं। बिलासपुर में कई पंप पूरी तरह खाली हो चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों पर डीजल लेने के लिए किसानों और वाहन चालकों को पर्ची कटवाकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ईंधन संकट का असर आम जनजीवन, परिवहन, व्यापार और खेती-किसानी पर साफ दिखाई दे रहा है। ट्रैक्टरों के लिए डीजल नहीं

किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नरेटी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर सरकार की रणनीति कमजोर साबित हुई है, जिसका असर अब देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त रहे और दूसरी ओर देश में संकट गहराता गया।

AAP ने दावा किया कि जनता अब केंद्र सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर देखने को मिलेगा।