Spread the love

रायपुर। मदर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर के घड़ी चौक स्थित अर्जुन नगर बस्ती में सम्मान समारोह एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते हुए साड़ी, फल, फ्रूट मिक्सर और अन्य जरूरी सामग्री वितरित की गई।

संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बस्ती की करीब 25 से अधिक महिलाओं को सम्मानपूर्वक सामग्री प्रदान की गई। आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान देना और समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा, सहसचिव आशीष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कीर्ति ताम्रकार, सदस्य निकिता अंदानी, मीरा बाग और डॉली सोना सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बस्ती के कई परिवारों ने भाग लिया और बुजुर्गों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि कनिष्का फाउंडेशन लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता आ रहा है। जरूरतमंद लोगों की मदद और महिलाओं को सम्मान देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।