Spread the love

 

 

रायपुर। कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा लाखे नगर स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर गौवंश की सेवा की।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने गौशाला में गायों को हरा चारा, भाजी, केले एवं गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य निकिता अंदानी, शकीला खान, उपाध्यक्ष मोहित पुजारी, सहसचिव आशीष द्विवेदी, नाज़नीन खान, कीर्ति ताम्रकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे सेवा कार्य समाज में करुणा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी

भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नागरिकों से भी गौ सेवा एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निकिता अंदानी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए संस्था ने उनका आभार व्यक्त किया।
:::