Spread the love

 

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut सोमवार को रायपुर पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। जानकारी के अनुसार वे अपनी आगामी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंची हैं।

रायपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान कंगना अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगी और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेंगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने व्यापक तैयारियां की हैं।

गौरतलब है कि कंगना रनौत फिल्म जगत के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में वे लोकसभा सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं और अपनी नई फिल्म के कारण भी चर्चा में हैं।

रायपुर आगमन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
:::