
रायपुर। राजधानी रायपुर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की सहायता के लिए एक सराहनीय सेवा अभियान चलाया गया। संस्था ने लालपुर बस्ती एवं पचपेड़ी नाका क्षेत्र में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच चाय, बिस्किट, नाश्ता, कपड़े, चप्पल और चॉकलेट का वितरण किया।
संस्था द्वारा आयोजित इस सेवा गतिविधि के दौरान 40 से अधिक बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों को कपड़े और चप्पल वितरित किए गए। वहीं लगभग 100 से अधिक लोगों के लिए चाय और बिस्किट की व्यवस्था की गई। गर्मी के इस कठिन दौर में मिली इस सहायता से बच्चों और परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहित पुजारी, सचिव आशीष द्विवेदी, सहयोगी सदस्य शकीला खान, नाज़नीन खान एवं बरखा शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया।
सेवा अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास भी किया। संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने बताया कि कनिष्का फाउंडेशन समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 19 तारीख को पुनः इसी क्षेत्र में सेवा गतिविधि आयोजित कर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना भी है। कनिष्का फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
जारीकर्ता:
कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़, रायपुर
जनसंपर्क प्रकोष्ठ
संपर्क: 6262702685
