रायपुर ग्रामीण भाजयुमो में नई जिम्मेदारी, रंजन ठाकुर बने मंडल उपाध्यक्ष
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायपुर ग्रामीण मंडल संगठन में युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने मंडल अध्यक्ष अजय साहू की अनुशंसा पर रंजन ठाकुर को रायपुर ग्रामीण मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
रंजन ठाकुर की नियुक्ति के बाद रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सेजबहार निवासी रंजन ठाकुर लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष रंजन ठाकुर ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओं की टीम को और अधिक मजबूत बनाना तथा संगठन की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाना है।
रंजन ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू तथा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भोला साहू का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रंजन ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
