
नागपुर/विदर्भ, 1 अगस्त 2026। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की बैठक 29 जुलाई 2026 को महाराष्ट्र उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वानखेड़े के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, श्रमिक हितों और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ वानखेड़े ने कहा कि वर्तमान समय में अकुशल और कुशल मजदूरों के सामने कई प्रकार की समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराना, उन्हें उनके अधिकार दिलाना तथा अधिक से अधिक मजदूरों को संगठन से जोड़ना सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, श्रमिकों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने तथा विभिन्न श्रमिक मुद्दों पर भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत 40 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने इसे श्रमिकों के बीच बढ़ते विश्वास और संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
