Spread the love

 

 

रांची। झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की है।

राहुल गांधी ने पत्र में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन और उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने सरकार से छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनने और उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।

राहुल की चिट्ठी सामने आने के बाद BJP ने उन पर निशाना साधा। BJP नेता अमित मालवीय ने सवाल उठाया कि अगर राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे को लेकर इतने गंभीर हैं तो वह खुद रांची जाकर प्रदर्शनकारी छात्रों से क्यों नहीं मिलते। बीजेपी ने उनके पत्र को राजनीतिक दखलंदाजी बताया।

वहीं, आंदोलनकारी छात्रों की ओर से भी राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को लेकर नाराजगी सामने आई है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है।

अब सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी को रांची जाकर छात्रों से सीधे मुलाकात करनी चाहिए, या फिर पत्र के जरिए सरकार से समाधान की मांग करना ही पर्याप्त है?