Spread the love

 

भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के टेहका निवासी योगेश साहू ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। योगेश साहू शो की हॉट सीट तक पहुंचे और अपने ज्ञान व आत्मविश्वास के दम पर ₹50 लाख की राशि जीतने में कामयाब रहे।

जानकारी के अनुसार, योगेश साहू अब शो में ₹1 करोड़ के सवाल तक पहुंच चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।

योगेश साहू की KBC में भागीदारी और उनके प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बताया गया है कि KBC का यह विशेष एपिसोड 18 और 19 अगस्त को रात 9 बजे Sony TV पर प्रसारित किया जा रहा है। दर्शक योगेश साहू के आगे के खेल और ₹1 करोड़ के सवाल का जवाब जानने के लिए कार्यक्रम देख सकते हैं।

योगेश साहू की उपलब्धि को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।

भाटापारा से KBC की हॉट सीट तक पहुंचने वाले योगेश साहू की कहानी अब क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।