Spread the love

अमरावती। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (BJMTUC) की अमरावती जिला महासचिव श्रीमती डॉ. अनीता चौधरी ने अमरावती विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली।

सफाई कामगारों ने वेतन से जुड़ी अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। इसके बाद डॉ. अनीता चौधरी ने विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलपति के साथ बैठक कर कर्मचारियों की वेतन संबंधी मांग को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के बाद सफाई कामगारों की वेतन संबंधी मांग का समाधान किया गया। कामगारों ने समस्या के समाधान पर खुशी जताते हुए डॉ. अनीता चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

BJMTUC की ओर से इसे सफाई कामगारों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी संबंधित कर्मचारियों को बधाई दी गई।